फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sports kit in primery school

परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए खरीदी जाएंगी स्पोर्ट्स किट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
sports kit in primery school
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों के बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय को दस हजार रुपये जारी किए गए हैं। यह स्पोर्ट्स किट विद्यालय प्रबंध समिति क्रय करेगी। जिसमें इनडोर और आउटडोर गेम शामिल हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में 1599 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट स्कूल हैं। जिसमें 973 प्राथमिक और 625 पूर्व माध्यमिक और संविलियन विद्यालय हैं। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर है। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अब खेल कूद में भी आगे बढ़ेंगे। शासन ने परिषदीय स्कूलों में खेल सामग्री की खरीद के लिए धनराशि जारी कर दी है। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार रुपये, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दस हजार रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से बजट जारी किया गया है। इससे परिषदीय विद्यालयों में खेल-कूद की गतिविधियां बढे़ंगी।
विज्ञापन

महानिदेशक बेसिक शिक्षा अनामिका सिंह ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को खेल सामग्री का चयन व खरीद पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि खेल सामग्री की उपलब्धता के बाद स्कूलों में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार अनिवार्य रूप से खेलकूद की गतिविधियां करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed