फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sports hostel will open soon

दो साल बाद फिर शुरू होंगी छात्रावास की गतिविधियां, खिलाड़ियों में उत्साह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
sports hostel will open soon
रामपुर। दो साल से भी अधिक समय के बाद एक बार फिर रामपुर के हॉकी छात्रावास में रौनक लौटेगी। मैदान पर प्रशिक्षु खिलाड़ियों का हॉकी और बॉल के साथ जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा तो दो साल से अभ्यास से दूर प्रशिक्षु खिलाड़ियों को भी कोच के मार्गदर्शन में हॉकी की बारीकियां समझने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने शिक्षा के साथ-साथ खेल के मैदान में पारंगत हो रहे किशोर और युवाओं के अभ्यास पर भी ग्रहण लगा दिया था। दो साल से प्रशिक्षक की मौजूदगी में हॉकी में पारंगत होने की मंशा लिए रामपुर के नवाब जुल्फिकार अली स्पोर्ट्स कांप्लैक्स के हॉकी छात्रावास में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षु खिलाड़ी मायूस थे। अब कोरोना से हालात सामान्य हुए तो पाबंदियां समाप्त हो गईं, इसके बाद छात्रावास को संचालित करने के भी आदेश मिल गए हैं। जिसके बाद जिला क्रीड़ाधिकारी और हॉकी कोच नवीन कुमार द्वारा हॉकी छात्रावास संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत छात्रावास में पंजीकृत प्रशिक्षु खिलाड़ियों को सूचित करने के साथ ही उनके अभिभावकों के सहमति पत्र भी मंगवाए जा रहे हैं। जिससे प्रशिक्षु खिलाड़ियों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed