फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sports fesival of white hall school

व्हॉइट हॉल पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव का समापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
sports fesival of white hall school
रामपुर। व्हॉइट हॉल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल महोत्सव का शनिवार को संपन्न हुआ। लेट्स प्ले टाइनी टोट्स नाम से आयोजित प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लेमन रेस, फ्रॉग रेस, थ्री लेग रेस, बोरा रेस आदि दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

नर्सरी कक्षा की दौड़ प्रतियोगिताओं में बैलून रैस बालक वर्ग में प्रबल पहले, असद दूसरे और साहिब अली तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में राधिका पहले, सुहानी दूसरे और अलफिजा तीसरे स्थान पर रहीं। लेमन स्पून रेस बालक वर्ग में मलिक पहले, प्रतिज्ञा दूसरे और वंश तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर रेस बालक वर्ग में मलिक पहले, प्रबल दूसरे और पारस तीसरे स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में सुहानी पहले और राधिका दूसरे स्थान पर रहीं। केप रेस बालक वर्ग में प्रबल और बालिका वर्ग में अलफिजा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

केजी कक्षा की केप रेस बालक वर्ग में सौरभ पहले, सागर दूसरे और शिवान तीसरे स्थान पर रहे, बालिका वर्ग में शगुन पहले, पूजा दूसरे और सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं। बैलून रेस में समाद पहले, सागर दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे, बालिका वर्ग में शगुन ने बाजी मारी। लेमन रेस में शगुन और अमन पहले स्थान पर रहे। 50 मीटर बालक वर्ग में महफूज पहले, सागर दूसरे और आदिल तीसरे स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में परिधि पहले, शगुन दूसरे और शगुन सैनी तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा एक की दौड़ प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग थ्री लैग रेस में निहाल-देव और बालिका वर्ग में सिया-प्राची पहले स्थान पर रहे। सैक रेस में मोहम्मद अफ्फान और हिफिजा खान पहले स्थान पर रहे। लेट फॉर स्कूल दौड़ में अब्दुल अहद और हिफिजा खान ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा दो की दौड़ प्रतियोगिताओं में सैक रेस बालक वर्ग में मोहम्मद ताजील व बालिका वर्ग में युमना पहले स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को स्कूल निदेशक शोभा नंदा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सतपाल भाटिया, शुभम, रॉबिन, संज्ञापति, शिवि भारद्वाज, अंजना अरोरा, नेहा, ज्योति गुप्ता, जगजीत, यश, आकृति, उपासना, सचिता, रूचि, शीतल, नीतिका, नीरू, प्रियंका, जसमीत, रश्मि आदि अध्यापकों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed