फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   spleader azajam kha told

यूनिवर्सिटी को बर्बाद कर उप चुनाव जीत लेंगे क्या: आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
spleader azajam kha told
रामपुर। सांसद आजम खां ने कहा कि पहले लोकसभा चुनाव जीतने के लिए रामपुर के लोगों पर जुल्म किए गए और विधानसभा का उप चुनाव सामने है। उप चुनाव जीतने के लिए सरकार और प्रशासन ने अभी से हर तरह के हथकंडे अभी आजमाने शुरू कर दिए हैं। कहा कि क्या यूनिवर्सिटी को बर्बाद करके, लोगों पर जुल्म कर उपचुनाव जीत लेंगे। उपचुनाव में मुझे हरवा देंगे। उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर हैरत भी जताई।
विज्ञापन

ईद के मौके पर एक माह बाद रामपुर आए सांसद आजम खां ने ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की। इसके बाद मीडिया से बातचीत की। प्रशासनिक कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि वक्त एक जैसा नहीं रहता। उन्होंने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों पर जमकर भड़ास निकाली। हाल फिलहाल की घटनाओं पर आजम खां ने कहा कि हमारे ऊपर कोई मुकदमा नहीं है। सारे मुकदमे यूनिवर्सिटी और बच्चों के स्कूलों के ऊपर हैं। तल्ख अंदाज में कहा कि आपके हाथों में झाड़ू देना है। आपसे गुलामी कराना है। ऐसे में आपके हाथों में कलम कौन आने देगा? आजम खान ने कहा कि गैरों की शिकायत क्यों करते हो, अपनों से सवाल किया करो।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में कहा कि अदालत के फैसले नहीं सुन रहे हैं आप। यह नहीं देख रहे कि हाईकोर्ट डीएम और एसपी को नोटिस जारी कर रहा है। जमीनों पर कब्जे को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चालीस रूलिंग ऐसी दी हैं, जिसमें तीन साल के बाद किसी को यह कहने का हक नहीं कि किसी का जबरन कब्जा है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदने वाला ट्रस्ट पौने चार बीघा जमीन की बेईमानी क्यों करेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed