फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp workerd reached in mandi samiti in rampur

रामपुर में भी मंडी समिति पर पर जुटे सपाई, पुलिस ने समझाकर कराया शांत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
sp workerd reached in mandi samiti  in rampur
रामपुर। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील के बाद रामपुर में मंडी समिति के गेट पर सपाई डटे रहे। सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे सपाइयों को शांत कराया और जिन कार्यकर्ताओं की निगरानी के लिए मौजूद रहने के पास थे, उनके अलावा सभी को वापस भेज दिया। इसके बाद सपाइयों ने कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी कैमरों के जरिये ईवीएम की निगरानी की।
विज्ञापन

मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए थे। वाराणसी में ईवीएम को लेकर अखिलेश यादव द्वारा कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के लिए कहा था। इसके बाद मंगलवार रात तमाम सपाई मंडी समिति पहुंच गए। आधी रात के बाद सपाई एकत्र हो गए, जहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सपाइयों ने मंडी के गेट पर आने वाली पुलिस की गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सपाइयों को समझाकर वापस भेज दिया। वहीं, कुछ सपाई सीसीटीवी से स्ट्रांग रूम की निगरानी करते नजर आए।
विज्ञापन

एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि मंडी समिति पर एकत्र हुए सपाइयों को समझाया गया और मंडी समिति में ईवीएम निगरानी के लिए जिन कार्यकर्ताओं के पास थे उन्हें ही रूकने के लिए कहा गया। इसके बाद सपाइयों ने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed