फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP leader Virendra Goyal wrote a letter to Akhilesh Yadav demanding a one month camp in rampur

रामपुर सरकार विरोधी आंदोलन का बने केंद्र: सपा नेता ने अखिलेश यादव को चिट्ठी भेज की मांग, कहा- यहां करें कैंप

Sat, 27 Aug 2022 08:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 Aug 2022 08:39 PM IST
सार

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने चिट्ठी में कहा है कि आजम खां के परिवार और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रामपुर में मनमाने ढंग से कार्रवाई की जा रही है। सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध करने के प्रजातांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

विज्ञापन
SP leader Virendra Goyal wrote a letter to Akhilesh Yadav demanding a one month camp in rampur
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर रामपुर को सरकार विरोधी आंदोलन का केंद्र बनाने की मांग की है। आजम खां के खिलाफ हाल ही में दर्ज हुए मुकदमों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव से आंदोलन के लिए रामपुर में एक महीना कैंप करने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन


गोयल ने कहा है कि आजम खां के परिवार और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रामपुर में मनमाने ढंग से कार्रवाई की जा रही है। सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध करने के प्रजातांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। सपा ने जनता की आवाज उठाने के लिए 27 अगस्त से एक सप्ताह के धरने की अनुमति प्रशासन से मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


धारा 144 लगाकर धरना स्थल (आंबेडकर पार्क) के गेट पर ताला डाल दिया। ऐसे में सपा पदाधिकारियों की राय बनी है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर में सरकार विरोधी आंदोलन के लिए एक महीने का कैंप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed