फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader akhilesh told,dm of rampur should sent ito varansi

रामपुर के जिला धिकारी को भेजा जाए बनारस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
sp leader akhilesh told,dm of rampur should sent ito varansi
रामपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर के जिलाधिकारी के बारे में कहा है कि जिस तरह का उनका काम है उनको बनारस भेज दिया जाना चाहिए। जिलाधिकारी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनको भी कोई लालच दिया गया हो। हो सकता है उनको आश्वासन दिया गया हो सिक्किम कैडर से उन्हें यूपी कैडर में ले लिया जाएगा। सिक्किम में धारा 371 लागू है, वह वहां पर जमीन नहीं ले सकते हैं। हो सकता है उनकी अपेक्षा हो कि वह यूपी में आए जाए और उनको आजमगढ़ में काम करनेे का मौका मिला। फिर उन्होंने कहा कि रामपुर के जिलाधिकारी का जिस तरह का काम है उनको बनारस भेजा जाना चाहिए। बनारस भेजना इसलिए उचित है कि जब मैं वरुणा नदी का सौंदर्यीकरण कर रहा था तो मुझे 800 लोगों को नोटिस देना पड़ा था। हम तो कार्रवाई नहीं कर पाए, कमजोर थे। अब हम चाहते हैं कि रामपुर के जिलाधिकारी बनारस जाएं, इससे वरुणा नदी साफ हो जाएगी। इससे पहले उन्होंने कहा कि कन्नौज में क्या हुआ था। चुनाव हरवाने के लिए कन्नौज के एसपी को नोएडा भेजे जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed