फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp candidate asim raza told

मुसलमानों के वोट का अधिकार कर दें खत्म : आसिम राजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
sp candidate asim raza told
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी रहे आसिम राजा ने कहा कि 23 जून को जब मतदान हुआ था, तो क्या हुआ था। मुसलमानों, गरीब, मजलूमों के वोट का अधिकार छीन लिया गया। यदि ऐसा है कि मुसलमानों का वोट का अधिकार ही खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने वोट की डकैती तक का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने अपनी हार के कारण बताते हुए कहा कि हम चुनाव जीत जाते। लेकिन हमसे चुनाव छीना गया है। उन्होंने कहा कि जो 23 जून को हुआ था, उसकी उम्मीद 26 जून को भी थी। हम तमाम पर्यवेक्षकों से मिले, डीएम को भी लिखा। जब एक चीज करने का मन बना लिया जाए, तो फिर कोई क्या कर सकता है। नियम, कायदे, कानून कुछ नहीं रहे। उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रामपुर में तो इस बार चुनाव को हथिया लिया गया। लोगों को मतदान तक नहीं करने दिया। यहां पर जहां 600 मत डाले जाने थे, वहां पर सिर्फ चार वोट डाले गए। जहां 500 वोट डाले जाने थे, वहां नौ वोट डाले गए। यहां पर लोग चुनाव को लेकर इतने उदासीन तो नहीं है। लेकिन रामपुर में बूथ कैप्चरिंग हुई है। मतगणना में भी यही हुआ है। हम पहले आगे चल रहे थे, लेकिन एक दम हमें पीछे कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed