फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp and dm told to police workers

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कमियों को दिए निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
sp and dm told to police workers
रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान अधिकारियों को कानून व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार रात को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कानून व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी की गई। इसके अतिरिक्त थानों के मासिक निरीक्षण रजिस्टर, सम्मेलन रजिस्टर को चेक किया। समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही जनता से बेहतर संवाद करने, थाने पर आने वाले लोगों की सुनवाई, प्रार्थना पत्रों पर समय से गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही, अपराधियों पर कार्रवाई, डोजियर बनाने, महिला हेल्प डेस्क को अधिक क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए गए।इस दौरा अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी,आशुलिपिक, पीआरओ, सर्विलांस, स्वाट, समस्त थाना प्रभारी, प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल, समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस अधिक्षक ने नगर और देहात क्षेत्र में चेकिंग की। चौकी खौद में पड़ने वाले जोहर फ्यूल प्वाइंट पर कर्मचारियों से बात करते हुए सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। इसके अलावा पीआरवी एवं पिकेट के साथ पुलिस ड्यूटी को चेक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed