{"_id":"62a24dc891908b62f90a0a94","slug":"so-and-constable-injured-in-accident-rampur-news-mbd4309224180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, एसओ समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, एसओ समेत दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट (रामपुर)। नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात एक ट्रक चालक ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार थानाध्यक्ष और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल एसओ मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले है। वर्तमान में उनका परिवार मेरठ में रहा है। घायल सिपाही शामली जिले का निवासी है।
बुधवार की देर रात करीब एक बजे थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। थूनापुर गांव के पास हाईवे के किनारे ट्रक पलटने की सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। वहां से लौटते समय एक ट्रक चालक ने उनकी जीप में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पुलिस की जीप खंती में गिर गई। हादसे में थानाध्यक्ष राकेश कुमार व हमराह सिपाही आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने थाने की पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। हादसे में थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना पर रात में ही पुलिस अधिकारी भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया। घायल थानाध्यक्ष व सिपाही को मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।