फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Smart classes will be made in 393 more council schools

Rampur News: 393 और परिषदीय विद्यालयों में बनेंगी स्मार्ट क्लास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Smart classes will be made in 393 more council schools
रामपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिले के 393 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज संचालित की जाएंगी। इसके लिए सीडीओ ने बीएसए को निर्देश जारी करते हुए इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था कराने को कहा है। परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासनिक स्तर से मुहिम लगातार जारी है, इसके लिए मिशन कायाकल्प के अंतर्गत निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालयों में विभिन्न सुविधाओं का विकास सुनिश्चित कराया जा रहा है ताकि बच्चों और अध्यापकों को अनुकूल माहौल मिले।
विज्ञापन

अब जिले के ऐसे विद्यालय जहां बच्चों का परफॉर्मेंस कमजोर है या अध्यापकों की कमी हैं, उनमें बेहतर शिक्षा व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा कार्यालय से प्राप्त डेटा के अनुसार जिले में 393 ऐसे परिषदीय स्कूल चिन्हित हुए हैं जहां या तो बच्चों के परफॉर्मेंस में कमी है या अध्यापकों की कमी के चलते कक्षाओं का संचालन बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा है इन सभी विद्यालयों में प्रशासनिक स्तर से विशेष प्रबंध करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल के नेतृत्व में इन चिन्हित विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज तैयार होंगी ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े और अध्यापकों की कमी की वजह से बच्चों की पढ़ाई में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि इन विद्यालयों में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, सीएसआर और जन सहयोग से आगामी 15 दिवस के भीतर स्मार्ट क्लासेज तैयार कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। जिले में अब तक 527 स्मार्ट क्लासेज तैयार हो चुके हैं और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार कार्य किये जा रहे हैं। जुलाई माह में किये गए एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिन विद्यार्थियों में स्मार्ट क्लासेज का संचालन हो रहा है वहां अध्यनरत बच्चों के परफॉर्मेंस में काफी सकारात्मक परिणाम मिले हैं इसी के आधार पर कमजोर परफॉर्मेंस वाले विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed