{"_id":"f430b9bbb80596b46a36242146050b5e","slug":"smart-city-project-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयनित किया गया है। स्मार्ट सिटी निर्माण की कवायद भी शुरू हो गई है। गुरुवार को स्मार्ट सिटी बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्र सरकार के उपक्रम इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की दस सदस्यीय टीम शहर पहुंची। टीम ने पहले डीएम-सीडीओ और अन्य अफसरों से मुलाकात कर जानकारी ली।
इसके बाद नगर पालिका पहुंचकर चेयरमैन, ईओ, कर्मियों और सभासदों के साथ बात की। टीम ने नगर के कुछ क्षेत्रों का भ्रमण भी किया। टीम स्मार्ट सिटी के लिए तीन माह में प्रपोजल तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेगी। इंजीनियर्स ऑफ इंडिया लिमिटेड को शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चुना गया है।
संस्थान के डिप्टी जनरल मैनेजर एस मजूमदार अपनी टीम के साथ शहर पहुंचे। पहले उन्होंने डीएम-सीडीओ और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद पालिका कर्मियों और चेयरमैन से मिले। डिप्टी जनरल मैनेजर एस मजूमदार ने बताया कि उन्होंने नगर में निर्माणाधीन झील और हाफिज साहब की मजार के पास स्थित पार्क का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी निर्माण के लिए पालिका कर्मियों-अफसरों और सभासदों के साथ जानकारी साझा की। अब तीन माह में प्रपोजल तैयार कर केंद्र सरकार को दिया जाएगा। इससे अगले चरण का कार्य शुरू होगा। इससे पहले एक बार फिर भ्रमण कर सभासदों और अन्य लोगों से शहर में आवश्यक विकास कार्य एवं प्रमुख मुद्दों से संबंधित सवाल कर लिस्ट तैयार की जाएगी।
इसके आधार पर स्मार्ट सिटी का कार्य होगा। गुरुवार को भी टीम ने इस संबंध में काफी डाटा एकत्र किया जोकि केंद्र सरकार को रिपोर्ट के साथ दिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्रवार स्मार्ट सिटी के लिए आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे।