फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   skin patient increased dur to wheather change

मौसम में बदलाव से त्वचा रोगी बढ़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
skin patient increased dur to wheather change
रामपुर। मौसम में बदलाव के चलते दाद, खाज, खुजली समेत कई तरह के त्वचा रोगों ने लोगों को परेशान किया हुआ है। इस कारण त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ गई है। जिला आयुष अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुनी हो गई है। आयुष अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी और बरसात में त्वचा रोग होने का खतरा ज्यादा रहता है। लेकिन, सर्दी भी इससे अछूती नहीं है। मौसम की वजह से वातावरण में आर्द्रता कम होने पर तापमान में गिरावट के चलते त्वचा में सूखापन आने से दाद, खाज, खुजली का रोग होने की आशंका ज्यादा हो जाती है। सर्दी की वजह से त्वचा की देखभाल कम होने पर शरीर की स्वच्छता का ध्यान नहीं रखने से लोग त्वचा रोग के घेरे में आ रहे हैं। वर्तमान में सर्दी में दाद, खाज, खुजली के मरीजों की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। छोटी सी फुंसी शरीर के उस पूरे हिस्से को घेरे में ले लेती है, जिसके चलते लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। इसी तरह शरीर में फफूंदी जनहित बीमारी भी लोगों को चपेट में ले रही है। शरीर पर लाल चकत्ते वाले मरीज भी डॉक्टरों से दवा और सलाह लेने पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की माने तो यह छुआछूत की बीमारी नहीं है। बच्चे भी त्वचा रोग की चपेट में सर्दी की वजह से बड़ों के साथ आ रहे हैं। शरीर पर सूखापन आने से खुजली होने लगती है। गाल लाल पड़ जाते हैं। बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं। कुछ दिनों के उपचार के बाद ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed