{"_id":"61799534c42fee3a4007c8ef","slug":"six-people-including-constable-caught-in-dengue-rampur-news-mbd4076336182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में आए कांस्टेबल समेत छह लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में आए कांस्टेबल समेत छह लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। नगर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के दृष्टिगत अब सरकारी आंकड़ों में भी पांच लोगों की डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी पीड़ितों के घर पहुंचकर मलेरिया विभाग की टीम ने जानकारी दी। साथ ही साफ सफाई पर विशेष बल दिया गया है।
पिछले डेढ़ महीने से क्षेत्रभर में लगातार डेंगू आशंकित और डेंगू की पुष्टि वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था, तो वहीं सरकारी आंकड़ों में इन्हें जीरों बताया जा रहा था। लगातार बढ़ रहे डेंगू आशंकित मरीज निजी चिकित्सकों के यहां पर अपना उपचार करा रहे थे। अब स्वास्थ विभाग के अनुसार भी नगर में छह लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। नगर के मोहल्ला निवासी अमीर अली खान विमला, कोतवाली में तैनात कांस्टेबल मुनेश, कानूनगोयान निवासी प्रियंका और अयान, मोहल्ला दीवान निवासी रेखा रानी शर्मा एवं नई बस्ती निवासी पूजा डेंगू की चपेट में हैं। इन सभी को तेज बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने जिला चिकित्सालय भेज कर 25 अक्तूबर को इन लोगों का डेंगू का टेस्ट करवाया गया, जिसमें यह सभी पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव आने के बाद मलेरिया विभाग के राजेश राय सभी लोगों पर पहुंचे और उनकी मलेरिया की जांच की। साथ ही जलभराव जैसी जगह और नाले नालियों में एंटी लारवा दवाइयों का छिड़काव भी कराया। उन्होंने बताया कि मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 150 लोगों की बनाईं स्लाइडें
मिलक। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार पीडित युवती की मौत पर 150 लोगों की स्लाइडें बनाईं।
कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर जदीद गांव निवासी महीपाल की बेटी वंदना (19) कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। जिसका इलाज निजी डाक्टर के यहां पर चल रहा था। बीती रात बुखार पीड़ित किशोरी की मौत हो गई थी। बुखार से युवती की मौत होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। बुधवार को विभागीय टीम गांव पहुंची जहां पर टीम ने150 लोगों की स्लाइडें बनाईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा के प्रभारी डा. मोहित रस्तोगी का कहना है कि टीम गुरुवार को दोबारा किट लेकर जाएगी और डेंगू आशंकितों की जांच करेगी।