{"_id":"61f58d5292368b54211d7ce1","slug":"six-nomination-canclealed-rampur-news-mbd417382528","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार से डॉ. तजीन फात्मा समेत पांचों सीटों पर छह प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार से डॉ. तजीन फात्मा समेत पांचों सीटों पर छह प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान स्वार विधानसभा सीट से डॉ. तजीन फात्मा समेत पांचों विधानसभा सीटों पर छह उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए। डॉ. तजीन फात्मा ने सपा की तरफ से अतिरिक्त नामांकन दाखिल किया था, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी स्वार सीट से सपा के टिकट पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब चुनाव मैदान में सिर्फ 46 प्रत्याशी बाकी हैं। सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई थी। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान स्वार विधानसभा सीट से नामांकन करा चुकी सपा सांसद आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने अतिरिक्त नामांकन कराया था। लिहाजा, एक ही सिंबल पर दो नामांकन होने की वजह से डॉ. तजीन फात्मा का नामांकन खारिज हो गया। इस बीच एक प्रत्याशी के पक्ष के लोग स्वार विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए पहुंच गए, लेकिन वह निर्धारित समय से देेरी से पहुंचे। दरअसल, नियमानुसार आपत्ति तब दाखिल होती है, जब नामांकन पत्र की जांच पूूरी हो गई हो और आपत्ति मांगी जा रही हो। इसके लिए बाहर आवाज लगाई जाती है। लेकिन तब वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके काफी देर बाद आपत्ति पहुंची थी, जिसे आरओ ने रिसीव तो कर लिया, लेकिन टिप्पणी लगाते हुए उसे खारिज कर दिया। स्वार विधानसभा सीट से ही जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी गुलाब सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप कुमार का नामांकन खारिज हो गया। इसके अलावा मिलक विधानसभा सीट से वंचित समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार, बिलासपुर विधानसभा सीट से अपना दल बलिहारी पार्टी के प्रत्याशी बब्लू, निर्दलीय अब्दुल कादर का भी नामांकन खारिज हो गया। इस बीच अब चुनाव मैदान में 46 प्रत्याशी ही बचे हैं। अब सोमवार को नाम वापसी होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी होगी।