फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sister of azajm kha lifted by police

आजम खां की बहन को पुलिस ने उठाया, पूछताछ के बाद छोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
sister of azajm kha lifted by police
रामपुर। सांसद आजम खां की बड़ी बहन निकहत अफलाक को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर जेल रोड स्थित उनके घर से उठा लिया। पुलिस उनको महिला थाने ले गई थी, जहां लगभग तीन घंटे की पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया। निकहत अफलाक को पुलिस द्वारा घर से उठा लिए जाने की सूचना के बाद आज म समर्थक भड़क गए। समर्थकों ने एसपी के गोपनीय कार्यालय और महिला थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सांसद आजम खां की बड़ी बहन निकहत अफलाक सेवानिवृत शिक्षिका हैं। वह मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष भी हैं। निकहत अफलाक जेल रोड स्थित अपने आवास में रहती हैं। शुक्रवार को दोपहर के वक्त पुलिस उनको उनके घर से उठा ले गई। सांसद की बहन को पुलिस द्वारा उठा लिए जाने की सूचना पर आजम समर्थक भड़क गए। कई महिलाएं एसपी आवास पर पहुंच गईं और प्रदर्शन करने लगीं। पुलिस ने उनको जैसे-तैसे समझाया और बताया कि उनको महिला थाने में रखा गया है। इसके बाद आजम समर्थक महिला थाने भी पहुंच गए। मौके पर एसपी डॉ. अजयपाल भी पहुंच गए, उन्होंने लोगों को समझाया कि पुलिस को अपना काम करने दें। अगर पुलिस के कामकाज में बाधा डालेंगे तो आपलोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। पूछताछ के बाद निकहत अखलाक को पुलिस ने शाम लगभग छह बजे महिला थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed