फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sindur utsave complete

सिंदूर उत्सव के साथ दुर्गा पूजन का समापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
sindur utsave complete
रामपुर। बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए गए श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजन का सोमवार को सिंदूर उत्सव के साथ समापन किया गया। इसके बाद मां दुर्गा समेत अन्य देवियों की प्रतिमाओं को मुरादाबाद रामगंगा में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित आदर्श धर्मशाला में हर साल की तरह इस बार भी बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से नवरात्र प्रारंभ होने के बाद श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी अधिकारी ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण गाइडलाइन के कारण दुर्गा पूजन में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं जुटाई गई। कोविड -19 गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित समिति सदस्यों ने पूजन विधियां संपन्न कराईं। अंतिम दिन सिंदूर उत्सव का आयोजन कर मां दुर्गा को सिंदूर और मिष्ठान अर्पित किया गया। इसके बाद दुर्गा प्रतिमा समेत अन्य प्रतिमाओं को रामगंगा में विसर्जित किया गया। इस दौरान एके चक्रवर्ती, एसएन आदित्या, डीजे राय, राजेंद्र दास, अशोक दास, सपना अधिकारी, पलास मुखर्जी, सुमोना बोस, शिप्रा दास, सुकांतो राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed