फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sikh cammunity protest in rampur

श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी पर भड़के लोग

Mon, 19 Oct 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 19 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
sikh cammunity protest in rampur
पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और इसके विरोध में शांतिपूर्वक धरना रहे सिखों पर गोली चलाए जाने की घटना की समूह सिख समाज ने कड़ी निंदा की है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सिख समाज की ओर से जिलाधिकारी के मार्फत प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन



घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई है। सोमवार को रामपुर के सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया। ज्ञापन में मांग की कि केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन


इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान निर्मल सिंह, गुरुद्वारा भाईजी बाबा के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार के प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा, गुरुद्वारा खालसा मोहल्ला दरबार के प्रधान मनोहर सिंह, गुरुद्वारा शास्त्री नगर के प्रधान सुरजीत सिंह चिटकारा, गुरुद्वारा किला कैंप के प्रधान सुरेंद्र सिंह, सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी के प्रधान हरमिंदर सिंह, वीर खालसा सेवा समिति के प्रधान अवतार सिंह, इंदरजीत सिंह, अमरीक सिंह, जसपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिलासपुर के गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में सोमवार को सिख संगत की बैठक हुई। सभी ने पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना की निंदा की। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।



बैठक में प्रधान भगत सिंह, कुलदीप सिंह पुरी, तीरथ सिंह, अमरीक सिंह, सूरत सिंह, अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह चीमा, तारा सिंह चंदी, डॉ. कुलविंद्र सिंह, विचित्र सिंह, जरनैल सिंह, परमजीत कौर, महेंद्रजीत कौर, तेज कौर, बलवीर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, बंता सिंह, कमलजीत सिंह, सतेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed