फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shreemad bhagawat katha

भगवान को भोग लगाने से उस वस्तु के दोष हो जाते हैं दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
shreemad bhagawat katha
रामपुर। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समिति की ओर से चल रही श्रीमद्भागवत में इस्कान वृंदावन से पधारे पुरुषोत्तम प्रभु जी महाराज ने कहा कि किसी वस्तु का भगवान को भोग लगाने के बाद ग्र्रहण करने से उस वस्तु के दोष दूर हो जाते हैं। ऐसी वस्तु निर्दोष हो जाती है।
विज्ञापन

फ्रेंडस कालोनी में चल रही कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक पुरुषोत्तम प्रभु ने कहा कि इस दुनिया में कोई भी वस्तु ऐसी नहीं है, जिसमें दोष नहीं हैं। उन्हीं वस्तुओं को जब मनुष्य ग्रहण करता है तो सभी दोष मनुष्य को लग जाते हैं। कथावाचक ने आगे कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते समय माया मोह से दूर रहकर केवल प्रभु को स्मरण ही करना चाहिए। प्रभु का स्मरण भी इस अघोर कलियुग में मनुष्य को भव सागर से पार लगा सकता है। इस दौरान भारत भूषण गुप्ता, नवनीत शर्मा, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, रुपाली श्रीवास्तव, मधु सक्सेना, पूनम सक्सेना, किशोर सक्सेना, डॉली सक्सेना, राकेश विश्वकर्मा, श्रेयश मुकेश गुप्ता, जितेंद्र सक्सेना, विनय कश्यप, दिनेश कुमार, इंद्रवती, नरेश चंद्र शर्मा, स्वाति श्रीवास्तव, प्रीति भटनागरआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed