फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shramik school workers protest against goverment

कर्मचारियों ने समायोजन की मांग उठाई

Sat, 26 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 26 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
shramik school workers protest against goverment
विशेष बाल श्रमिक विद्यालय 31 मार्च को बंद कर दिए जाएंगे। जैसे-जैसे बंदी का समय नजदीक आ रही है कर्मचारियों में बैचेनी बढ़ती जा रही है। श्रमिक मानदेय के साथ समायोजन की भी मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना के तहत जिले मे 67 विशेष बाल श्रमिक विद्यालय चल रहे हैं।
विज्ञापन



सरकार कई बार विद्यालय बंद करने का फैसला ले चुकी हैं। अंतिम फैसले के मुताबिक बाल श्रमिक विद्यालय 31 मार्च 2016 को बंद हो जाएंगे। जैसे-जैसे बंदी का समय नजदीक आ रहा है विद्यालयों के कर्मचारियों में बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों की अंबेडकर पार्क में हुई।
विज्ञापन



बैठक में समायोजन की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना था कि वे 10 साल से कार्यरत हैं। उनकी उम्र भी ज्यादा हो गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी मिलना मुश्किल है। विद्यालय बंद होने पर रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। कर्मचारियों ने विद्यालय बंद होने की स्थिति में शिक्षा विभाग में समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही रुका मानदेय भी मांगा। बाद में नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां को ज्ञापन दिया। बैठक में जरीना बी, हेमलता पांडे, सत्यपाल, कौसर, खदीजा बी, दौलत सिंह अली खां, शाहिदा बी, अफसाना, जीनत बी, निगहत हामिद, माला अग्रवाल, फरहाना, अजरा, राजेश्वरी, नदीम, अफसर, मो. असलम, मो. आसिम, मो. यूसुफ, इमरान यूसुफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed