फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   short exibhition on chourichora mahotsave

चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत आयोजित हुई लघु प्रदर्शनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
short exibhition on chourichora mahotsave
रामपुर। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत खादी ग्रामोद्योग की ओर से एक दिवसीय लघु प्रदर्शनी का आयोजन पहाड़ी गेट स्थित हस्तकला एवं प्रशिक्षण केंद्र परिसर में किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजान, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और सीडीओ गजल भारद्वाज की मौजूदगी में माटी कला से जुड़े कामगार से फीता कटवाकर किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गोपाल अंजान ने कहा कि सरकार द्वारा माटी कला एवं अन्य परंपरागत उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इससे लोगों को अपने परंपरागत हुनर से जुड़े रहने और इसी हुनर के आधार पर अपनी आजीविका चलाने के अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि माटी कला से जुड़े हुए लोगों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप बेहतर मिट्टी मुहैया होने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर से कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर खादी ग्रामोद्योग, जरी जरदोजी, दोना पत्तल, नैपकिन, शहद, मोमबत्ती और माटी कला आदि से संबंधित स्टॉल लगाकर लोगों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। माटी कला को प्रोत्साहित करने तथा इससे जुड़े कामगारों के उद्योग को बढ़ाने के उद्देश्य से 14 लाभार्थियों को निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक का भी वितरण कराया गया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed