फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shops of fertilizer sellers raided, samples taken

Rampur News: उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा, लिए गए नमूने

Wed, 07 Aug 2024 05:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 07 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Shops of fertilizer sellers raided, samples taken
रामपुर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण यूरिया निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के लिए उर्वरक के थोक विक्रेताओं व फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। इस दौरान कई दुकानों से खाद के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापे की कार्रवाई की गई। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह के अनुसार सैनी खाद भण्डार, खोद से एक उर्वरक का नमूना, औद्योगिक उत्पादन एवं विपणन सहकारी समिति धमौरा से उर्वरक का एक नमूना एवं मां पूर्णागिरि एग्री जक्शन मिलक से उर्वरक के दो नमूने ग्रहीत किये गये। नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाल भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खरीफ फसलों में टॉप ड्रेसिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। कृषकों से अनुरोध है कि अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय करें। इसके अतिरिक्त यदि किसी विक्रेता द्वारा उर्वरकों का विक्रय निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर किया जाता है तो कृषक भाई अपनी शिकायत 9456884920 एवं 9412516790 पर दर्ज करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed