{"_id":"ba582426e68549ea9e6d8aee7f39ea1f","slug":"shoping-complex-ingraution-in-tanda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में पीपी मॉडल पर बनेगा शापिंग कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में पीपी मॉडल पर बनेगा शापिंग कांप्लेक्स
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनने वाले शापिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास शुक्रवार को टांडा के पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी ने किया। इस तीन मंजिला कांप्लेक्स में 80 दुकानों का निर्माण कराया जाना है। नगरपालिका ने एक माह पहले खाली कराए गए मछली मार्केट की जमीन पर शुक्रवार को पीपीपी माडल पर बनने वाले शापिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास कराया।
दिल्ली के ईशान बिल्डर्स और नगरपालिका के सहयोग से काम शुरू किया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि तीन मंजिला शापिंग कांप्लेक्स में पहले और दूसरे तल पर 80 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इन दुकानों को नीलामी के आधार पर बेरोजगारों को दिया जाएगा।
कांप्लेक्स का तीसरा तल ई गर्वनेंस, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और कॉल सेंटर के लिए आरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि ये कांप्लेक्स एक साल के अंदर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, वसीम शेख, मकसूद लाला, अशरफ अली, अफसर अली, व तसलीम अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।