{"_id":"34bdad45e543a380c12b01d543cd22b7","slug":"shikshamitra-told-change-the-date-of-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग की तारीख बदली जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग की तारीख बदली जाए
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन रद किए जाने के विरोध में पांच अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन की सफलता के लिए शिक्षामित्रों ने ताकत झोंक दी है। शिक्षामित्रों ने इस प्रदर्शन के मद्देनजर अब पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण कार्यक्रम से छूट देने की मांग रखी है। घोषणा की है कि शिक्षामित्र शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर दिल्ली कूच करेंगे।
समायोजन रद किए जाने के विरोध में शिक्षामित्रों का दिल्ली में पांच अक्तूबर को प्रदर्शन होना है। इसकी सफलता के लिए शिक्षामित्रों ने अपने स्तर से कवायद शुरू कर दी है। अंबेडकर पार्क में सोमवार को बैठक हुई, जिसमें शिक्षामित्रों ने एनसीटीई की दोहरी नीति पर नाराजगी जाहिर की। पांच अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलेभर के शिक्षामित्र शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर दिल्ली कूच करेंगे। इसी दौरान पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग भी प्रस्तावित है। इस ट्रेनिंग से उन्हें छूट दी जाए, क्योंकि वो दिल्ली कूच करेंगे। कहा कि जल्द उनको वेतन भी जारी किया जाए।
विज्ञापन
इसके बाद यहां जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। साथ ही इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राजपाल सिंह मौर्य, होरी लाल सैनी, हरपाल सिंह, सैयद जावेद मियां, सरफराज अहमद, आनंद भंडारी आदि मौजूद रहे।