फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shikshamitra happy

एनसीटीई के फैसले से शिक्षामित्रों के चेहरे खिले

Tue, 27 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
shikshamitra happy
एनसीटीई की ओर से शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट देने के घोषणा कर देने के बाद शिक्षामित्रों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें जीत का रास्ता मिल गया है। जल्द ही उनकी मुराद पूरी हो जाएगी। एनसीटीई ने शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट देने की घोषणा की है। जब इसकी घोषणा की गई तो शिक्षामित्रों के खुशी से चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन



जिलेभर के शिक्षामित्रों में इसको लेकर खुशी छा गई है। शिक्षामित्रों ने अंबेडकर पार्क में एकत्र होकर केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद एनसीटीई की ओर से जारी किए आदेश का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सैयद जावेद मियां ने कहा कि ये शिक्षकों की एकजुटता का नतीजा है कि आज राज्य सरकार शिक्षामित्रों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन



एनसीटीई का फैसला काफी स्वागत योग्य है। अब राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करेगी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला अब उनके पक्ष में होगा। इस मौके पर अफाक अहमद, खालिद मोहम्मद, मोहम्मद रफी, आरिफ सुलेमान, मेहरबान अली, स्वराज यादव, दाउद हसन, अहमद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने भी एनसीटीई के फैसले पर खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों का समायोजन अब वैध हो जाएगा। इस मौके पर अवधेश मिश्रा, होरी लाल सैनी, नितिन शर्मा, अमरपाल यादव, प्रेम सिंह, चंदन सिंह, जोगेंद्र पाल, गुरप्रीत, वीर सिंह, अनुसेंद्र चौहान, देवेंद्र आर्य, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed