{"_id":"616c6fe83eae7e519f3b9bf2","slug":"shayam-durbar-rampur-news-mbd406498094","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार अनोखा, खाटू वाले की हर बात अनोखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार अनोखा, खाटू वाले की हर बात अनोखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। श्याम गुणगान में श्रद्धालु आधी रात तक श्रीखाटू श्याम की भक्ति में खोकर नृत्य करते रहे। श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आधी रात तक बाबा के भक्त संकीर्तन का आनंद लेते रहे।
एकादशी पर शहर में तीन स्थानों पर श्री खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन हुआ। भव्य रूप से दरबार सजाया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद बाबा को माखन, मिश्री, मेवा, फल, मिष्ठान आदि का भोग भी लगाया गया। गंगापुर आवास विकास कालोनी में हुए संकीर्तन में गायक कलाकार मुकेश श्याम ने बाबा के भजन प्रस्तुत किए। जबकि, कलक्ट्रेट के सामने हुए गुणगान में स्थानीय गायक कलाकर प्रेम खत्री ने बाबा के भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्घालु झूम उठे।
तेरा दर मिल गया, तो मुझे क्या कमी है। तुम्हें दिल दे रहा कबसे दुआएं। राह में तेरी बेदर्दी आंख बिछाए बैठी हूं। दरबार अनोखा, खाटू वाले की हर बात अनोखी। लुट रहा लुट रहा लुट रहा रे, श्याम का खजाना लुट रहा रे। झुक गए बड़े बड़े सरकार तेरी मोर छड़ी के आगे। ऐसी मस्ती कहां मिलेगी तू श्याम नाम रस पी ले, जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय हो गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, विकास पांडे, संजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजीव जैन, हर्षित अग्रवाल, सौरभ पाठक, नवीन पांडे, गौरव अग्रवाल, मुनीश चंद्र शर्मा, शालिनी चावला पांडे आदि मौजूद रहे।