फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shashi nikay

कोरम पूरा कराने के लिए फोन कर बुलाया 

Thu, 31 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर 
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर  Updated Thu, 31 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
shashi nikay
शासी निकाय

विज्ञापन

 जिला ग्राम्य विकास अभिकरण शासी निकाय की बैठक में जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे। कई अधिकारी भी नदारद रहे। मीटिंग का कोरम पूरा कराने के लिए कई लोगों को फोन करके बुलाया गया। एजेंडे के भी सिर्फ एक बिंदु पर चर्चा की गई और उसी बिंदु का अनुमोदन कर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नहर और समाज कल्याण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। 

चालू वित्त वर्ष में जिला गाम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) शासी निकाय की आखिरी बैैठक में चमरौवा, बिलासपुर, मिलक के ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत की सभी छह समितियों के सभापति और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में सिर्फ चमरौवा ब्लाक प्रमुख ममता, जिला पंचायत सदस्य रजनी और एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त के प्रतिनिधि के रूप में अजय तिवारी पहुंचे। कई अधिकारी भी नदारद रहे। कुछ को बाद में फोन करके बुलाया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह की अनुमति के बाद परियोजना निदेशक लक्ष्मण प्रसाद ने इंदिरा आवास, लोहिया आवास, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीआरडी के कर्मचारियों की पदोन्नति का जिक्र कर अनुमोदन किए जाने की बात कही। नहर विभाग और समाज कल्याण विभाग की कार्यशैैली पर सवाल उठाए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों को ही मिलना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed