{"_id":"cf19a1bb5cd3b884f3925fdc6428ea19","slug":"shakti-kapoor-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे लिए फिल्मी दुनिया ही अच्छी : शक्ति कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे लिए फिल्मी दुनिया ही अच्छी : शक्ति कपूर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मी दुनिया में खलनायक से लेकर कामेडियन तक की भूमिका निभाने वाले शक्ति कपूर की राजनीति में आने की दिलचस्पी जरूर है, लेकिन वह सक्रिय रूप से आना नहीं चाहते। उनका कहना है कि उनके लिए फिल्म इंड्रस्टी ही बनी है। राजनीति में अच्छे लोगों के आने की जरूरत है।
शक्ति कपूर बुधवार को रामपुर में थे। वह यहां समृद्ध भूमि प्रोडक्शन की ओर से बनाई जा रही फिल्म ‘डांस में मेरी लग गई’ शूटिंग के सिलसिले में आए हुए थे। हाईवे स्थित ओपल होटल में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूरी यूनिट रामपुर पहुंची है। इस दौरान यूनिट के कलाकारों ने मीडिया से भी बातचीत की।
इसमें शक्ति कपूर ने कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों के आने की जरूरत है। वह उत्तराखंड के चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में रह चुके हैं। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी बहुत इज्जत करते हैं, लेकिन उनका इरादा सक्रिय तौर पर राजनीति में आने का नहीं है। उनके लिए फिल्मी दुनिया ही अच्छी है।
विज्ञापन
उन्होंने साहित्यकारों द्वारा सरकार को अवार्ड वापस करने के मुद्दे पर ज्यादा जानकारी नहीं होने की बात कही। कहा कि प्रदेश सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाएं तो फिल्म सिटी बनाई जा सकती है। ‘डांस में मेरी लग गई’ फिल्म एक गरीब लड़के के संघर्ष की कहानी है। फिल्म काफी अच्छी बन रही है।
इस फिल्म में उनकी भूमिका हीरोइन के पिता की है। कहा कि उनकी उम्र भी हो चली है और उनकी बेटी भी फिल्म में आने लगी है। ऐसे में वह पिता की ही भूमिका निभा रहे हैं। कुछ ही समय में उनकी कई और फिल्में रिलीज होने वाली हैं,जिसमें क्या कूल हैं हम पार्ट थ्री से काफी महत्वपूर्ण होगी।