फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shahbad road incomplete

मंजूरी के बाद भी बजट के अभाव में अधर में लटका शाहबाद मार्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
shahbad road incomplete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर। नवीनीकरण की मंजूरी मिलने के बाद भी रामपुर-शाहबाद मार्ग अधर में लटका हुआ है। हालांकि, विभाग की ओर से शुरू में कुछ काम कराया गया था, लेकिन बजट के अभाव में काम रोकना पड़ा। वहीं, बारिश की वजह से जो काम हुआ था, वह सड़क भी खराब हो चुकी है। ऐसे में लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं।

रामपुर से शाहबाद जाने वाले मार्ग को नवीनीकरण की मंजूरी मिली थी। पिछले साल अक्तूबर माह में मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य के लिए टेंडर कराए गए। करीब 35 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण में 7.74 करोड़ रुपये खर्च होने थे। जिसके बाद विभाग की ओर से काम भी शुरू करा दिया। किंतु, करीब 25 किलोमीटर मार्ग का ही नवीनीकरण कराया जा सका, जबकि बाकी क्षेत्र रह गया है। विभागीय अफसरों की मानें तो बजट के अभाव में सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। विभाग को करीब दो करोड़ रुपये की दरकार है, जिसके बाद काम कराया जा सकेगा। वहीं, ठेकेदार ने जो सड़क बनाई है, वह भी बारिश की वजह से काफी खराब हो गई है। कई जगह मार्ग में गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed