फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Seven-year-old child dies of dengue in Maswasi

मसवासी में डेंगू से सात वर्षीय बच्चे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old child dies of dengue in Maswasi
मसवासी में डेंगू से सात वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

रामपुर/मसवासी । नगर में डेंगू पैर पसारते हुए जानलेवा साबित होने लगा है। नगर में डेंगू पीड़ित बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम है। नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद अकील के 7 वर्षीय बेटे मोहम्मद फैज को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज उत्तराखंड के बाजपुर स्थित निजी चिकित्सक के यहां करा रहे थे। जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हुई थी। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की शाम उसकी हालत खराब हो गई जिसके चलते डॉक्टर ने उसे काशीपुर भेज दिया लेकिन रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि बच्चा नगर के एक स्कूल में केजी का छात्र था।
पीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अच्छन खान ने बताया कि उन्हें डेंगू पीड़ितों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बावजूद वह टीम भेजकर जांच कराएंगे।
कई लोग हैं बुखार पीड़ित
नगर में बुखार से पीड़ितों की काफी तादाद है। यह पीएचसी के अलावा निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे हैं। इन पीड़ितों में सानिया पुत्री शकील, शबाना पत्नी गुड्डू औरनासिर पुत्र यूनुस की डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा बिजारखाता, खानपुर उत्तरी मानपुर उत्तरी रहमतगंज और पट्टीकला के गांव घोसीपुरा में भी कई लोग डेंगू बुखार से पीड़ित बताए है जिन का इलाज स्थानीय डॉक्टरों के पास चल रहा है। इधर नगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अच्छन खान बताया की उन्हें डेंगू पीड़ित रोगियों की कोई सूचना नहीं है शीघ्र ही सर्वे कराकर डेंगू रोगियों को खोजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर में गंदगी के ढेर से नगरवासी परेशान
कूड़े और कचरे से पटी नालियां मच्छरों की भरमार से आम जनता बेहाल है। मच्छर घातक साबित हो रहे हैं। नगर पंचायत कीटनाशक का प्रयोग नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में नहीं किया गया है जिससे मच्छरों की बड़ी तादाद में वायरल फीवर और डेंगू बुखार को बढ़ावा दे दिया है इन बुखार से अब लोग जान गंवाने लगे हैं। ईओ विजय आनंद ने बताया कि सफाई अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed