{"_id":"5914bd6b4f1c1b231f8536f1","slug":"seven-reson-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी अल्टो कार, पांच बच्चों समेत सात की मौैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसी अल्टो कार, पांच बच्चों समेत सात की मौैत
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 12 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों को देखकर रो पड़े परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर विवाह समारोह से लौट रही आल्टो कार ट्रक में घुस गई। हादसे में चालक और चार बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। जबकि, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें अधिकतर बच्चे हैं। कार में 13 लोग सवार थे। चार बच्चों की हालत गंभीर हैं। हादसे की सूचना पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बमुश्किल खुलवाया।
केमरी थाना क्षेत्र के गंगापुर कदीमी निवासी पप्पू की बृहस्पतिवार को पटवाई थाना क्षेत्र के नरखेड़ी गांव में हजारी के यहां बारात गई थी। गुरुवार रात करीब नौ बजे बारात वापस लौट रही थी। आल्टो कार में भी 13 लोग सवार थे। कार गंगापुर कदीम का मित्रपाल चला रहा था। कार जैसे ही हाईवे बाईपास स्थित अलीनगर गांव के पास पहुंची तो आगे तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने जैसे ही ब्रेक लिए कार पीछे से ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में कार चालक मित्रपाल पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। हादसे के धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। घायलों की चीख पुखार से लोग दहल गए। तत्काल लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पु
लिस ने तुरंत ही कार में सवार लोगों को ट्रक के नीचे से खींचकर और बाडी काटकर निकाला। जिला अस्पताल पहुंचे पहुंचते सात लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मित्रपाल और उसके बेटे नितिन की मौत हो गई, जबकि इस घटना में कमलेश, नवीन उर्फ सोनू, सूरजपाल, नेहा व नितीश ने भी दम तोड़ दिया। घायलों में छत्रपाल, फूलवती पत्नी मित्रपाल, नीलम पुत्री लीलाधर, अंकित अनामिका व अनिकेश हैं। घटना में मरने वालों में पांच बच्चे शामिल हैं,जबकि दो बड़े हैं। मरने वालों में छह घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मौके पर राज्यमंत्री बलदेव औलख डीएम एसपी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन