फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Seven police station chiefs including civil lines were changed

Rampur News: सिविल लाइंस समेत सात थानाध्यक्ष बदले गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Seven police station chiefs including civil lines were changed
रामपुर। सावन के अंतिम सप्ताह में रामपुर पुलिस महकमे में जनपद स्तर पर तबादलों की झड़ी लग गई। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने सिविल लाइंस समेत सात थानों के थाना प्रभारी बदल दिए। पुलिस ऑफिस में पेशकार पद पर तैनात इंस्पेक्टर पंकज पंत को सिविल लाइंस थाने का चार्ज सौंपा है। यहां तैनात रहे इंस्पेक्टर शरद पंवार को हटाकर सोशल मीडिया सेल में भेजा है। इसके साथ ही दो चौकी प्रभारी भी इधर से उधर किए गए हैं और कई सब इंस्पेक्टरों के भी तबादले किए गए हैं। भोट थानाध्यक्ष नरेश कुमार को भी हटाकर एसपी ने अपना वाचक बनाया है। पीआरओ नरेंद्र कुमार को भोट थानाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। अजय कुमार मिश्रा को लाइन से पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। शाहबाद के प्रभारी निरीक्षक करन पाल सिंह को हटाकर डीसीआरबी का प्रभारी बनाया है। उनके स्थान पर लाइन से अनुपम शर्मा को शाहबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। पटवाई थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव को हटाते हुए उन्हें व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। उनके स्थान केमरी के थानाध्यक्ष हरिओम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। डीसीआरबी में तैनात सतेंद्र कुमार सिंह को केमरी थानाध्यक्ष बनाया है। मिलक थाने में तैनात एसएसआई अजयपाल सिंह को मिलक थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा मसवासी चौकी प्रभारी अजय कुमार को हटाते हुए उनके स्थान पर अपराध शाखा से हरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय शर्मा को टांडा थाने भेजा है। सैदनगर चौकी प्रभारी अजयवीर सिंह को खजुरिया थाना और खजुरिया थाने में तैनात मनोज कुमार सैदनगर चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed