फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Seven people of the same family were victims of food poisoning in Rampur

Rampur: एक ही परिवार के छह लोग फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार, अस्तपाल में भर्ती

Mon, 19 Sep 2022 01:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 19 Sep 2022 01:28 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में महेंद्र सिंह का परिवार रहता है। रविवार की रात उसके परिवार के छह सदस्यों ने भिंडी से रोटी खाई और सो गये। रात लगभग 2 बजे सभी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई।

विज्ञापन
Seven people of the same family were victims of food poisoning in Rampur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

स्वार क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में विषाक्त भिंडी की सब्जी खाने से एक परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी-दस्त एवं पेट दर्द की शिकायत के चलते रात दो बजे गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन कुछ सुधार के बाद जब हालत फिर बिगड़ी तब सोमवार की सुबह सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में महेंद्र सिंह का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात उसकी पत्नी ऊषा ने भिंडी की सब्जी बनाई थी। परिवार के छह सदस्यों ने भिंडी से रोटी खाई और सो गये। रात लगभग दो बजे सभी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई।
विज्ञापन


जिसके बाद पीड़ितों महेंद्र सिंह पुत्र वीरबल, ऊषा पत्नी महेंद्र सिंह, आशीष पुत्र महेंद्र, मोनिका, मोनम और रेनू  को गांव के ही एक चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया जिसके चलते पीड़ितों को कुछ सुकून मिला। परिवार ने जैसे-तैसे रात काटी। सुबह एम्बुलेंस को कॉल कर बुला लिया गया जिसके चलते सभी को स्वार सीएच ले जाकर भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अजीम अहमद और फार्मासिस्ट मनोहर नोटियाल द्वारा उपचार दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी परिवार की हालत
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अजीम अहमद ने बताया कि महेंद्र और उसके परिवार के सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। महेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह रायपुर गांव के साप्ताहिक बाजार से भिंडी खरीद कर लाया था। पकाने के एक दिन पहले उसे काटकर सुखाया गया फिर सब्जी बनी थी। डॉक्टर अजीम का मानना है कि भिंडी कीटनाशक के स्प्रे से प्रदूषित हुई या फिर उसे काटकर सुखाने के दौरान संक्रमण हुआ है, जिसे खाकर उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो हुई।

बीमार होने से परिवार की एक बच्ची बच गई
महेंद्र की 10 वर्षीय बेटी ने रविवार की रात भिंडी से रोटी नहीं खाई, जिसके चलते वह बीमार होने से बच गई। महेंद्र सिंह का कहना है कि उसकी छोटी बेटी ने दोपहर की बनी हुई खिचड़ी खाई थी जिसके कारण वह भिंडी खाने से रह गई। 

स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार: डाक्टर अजीम
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अजीम अहमद का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से पीड़ितों को समय रहते सीएचसी लाना बेहतर रहा। उपचार दिया जा रहा है जिससे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। यदि रात में ही पीड़ित सीएचसी से आ जाते तो स्थित और तेजी से सुधर सकती थी। 

फूड प्वाइजनिंग से बचने के उपाय

  • कच्ची सब्जियों और फलों को नमक वाले पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए।
  • रसोईघर को साफ रखना चाहिए। चाकू और कटिंग बोर्ड को रोज साबुन से धोना चाहिए।
  • फ्रिज को अंदर से साबुन के पानी से साफ करना चाहिए। फ्रिज में अगर कोई जूस या खाद्य पदार्थ गिर जाये, तो तुरंत साफ करें।
  • मांस को हमेशा अच्छे से साफ करके ठीक तरह से पकाना जरूरी है।
  • पके हुए खाने को बहुत देर तक फ्रिज में न रखें।
  • ऐसे खाद्य पदार्थों से बचें, जिनमें कच्चा दूध होता है।
  • बाहर का खाना न खाएं।
  • खराब खाना या काफी देर से रखा खाना तो बिल्कुल न खाएं।
  • साफ पानी पिएं।
  • किसी भी संक्रमित या गंदी चीज को छूने के बाद साबुन और पानी से हाथ धोएं। मैले कपड़े या घर की गंदगी साफ करते समय दस्ताने पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed