फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   second day of training camp of bjp

रक्षा उपकरणों के आयात पर रोक लगाकर आत्मनिर्भर बन रहा है भारत : हरिओम शर्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
second day of training camp of bjp
रामपुर। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने ऽआत्म निर्भर भारतऽ पहल को बढ़ावा देने के लिए 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर रोक लगाई है। इसमें तोप, असॉल्ट राइफल, परिवहन विमान आदि शामिल हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश व तमिलनाडु की राज्य सरकारों के सहयोग से अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है। वह उत्सव पैलेस में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में बोल रहे थे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने कहा कि रक्षा गलियारों पर तेजी से काम चल रहा है। इसके लिए आने वाले वर्षों में 20 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने दशकों पुरानी वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा कर सैनिकों को सम्मान दिया। वर्ष 2009 में बुलेट प्रूफ जैकेटों की खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई। द्वितीय सत्र में प्रदेश सरकार में कृषि एवं कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा केंद्र एवं प्रदेश सरकार कि चहुंमुखी विकास की योजनाओं ने प्रदेश को एक नई राह दिखाई है। तृतीय सत्र में एमएलसी सतपाल सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चतुर्थ सत्र को प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने संबोधित किया। बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग पार्टी कार्यकर्ता बहुत सावधानी से करें, क्योंकि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है और भाजपा कार्यकर्ता से जनता को यह अपेक्षा रहती है कि यह एक जिम्मेदार नागरिक है और वे अपनी जिम्मेदारी समझ सकते है। अंतिम सत्र में पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ. वाईपी सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अशोक विश्नोई ने किया। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रभारी सुभाष भटनागर ने कार्यक्रम की सुंदर रचना की। बैठक में जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, पूर्व एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, श्रीष गुप्ता, सुरेश गंगवार, मोहन सैनी, कुलवंत औलख, राजीव मांगलिक, सतनाम सिंह, महेश मौर्य, मोहन लोधी, प्रेम शंकर पांडे, दीक्षा गंगवार, अर्चना गंगवार, जगपाल यादव, ऋषभ ठाकुर, रानी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed