फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   second day of navrat

नवरात्र : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर मांगा ज्ञान और ध्यान का वर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
second day of navrat
रामपुर/ पटवाई/शाहबाद/सैफनी/स्वार। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर श्रद्धालुओं ने ध्यान, ज्ञान और वैराग्य का वर मांगा। घरों में पूजा करने के बाद श्रद्धालु मंदिर भी पहुंचे और मां की आराधना की।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन माता के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। पंडित संतोष शर्मा बताते हैं कि ब्रह्मा जी की शक्ति होने के कारण मां के इस स्वरूप का नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। मां ब्रह्मचारिणी ने ही सृष्टि का विस्तार किया, जिस कारण इन्हें सृष्टिकारक माना गया है। मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान, ध्यान और वैराग्य की अधिष्ठात्री देवी हैं। इसी कारण दूसरे नवरात्र पर ध्यान का विशेष महत्व है। सुबह को श्रद्धालुओं ने घरों में विधिवत पूजन कर कलश स्थापना की। इसके बाद नवरात्र व्रत की कथा का पाठ किया और फिर दुर्गा चालीसा और आरती की। अज्ञारी में कपूर-लौंग के साथ पूजन किया और कई श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भी माता के दर्शन किए। माता को चूड़ी, सिंदूर, बिंदिया, चुनरी आदि श्रंगार का सामान अर्पित किया। इसके साथ ही मेवे और फल अर्पित कर कपूर से आरती की। माता को लौंग और पुष्प भी अर्पित किए। नगर के श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ, मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर, श्री हरि मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, माई का थान, पंडित दत्तराम शिवालय आदि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने घरों में भी माता के छंद गए और पूजन कर दुर्गा सप्तसती का पाठ किया।
विज्ञापन

पटवाई और शाहबाद में नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। कोरोना महामारी के दृष्टिगत मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। शाहबाद में लक्खी बाग़ स्थित शिव मंदिर में सुबह पांच बजे से दर्शन शुरू किए गए। सैफनी में भी श्रद्धालुओं ने नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिरों में जाकर पूजन किया। नगर के माता बेला भवानी, चौराहे वाली देवी मंदिर, शिवालय मंदिर, सैनी वाला मंदिर ,देवी थान आदि पर भक्तों के सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वार में नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही। रविवार को नवरात्र के दूसरे दिन नगर के प्राचीन शिव मंदिर,गीता मंदिर, सैनी मोहल्ला स्थित शिव मंदिर,संतोषी माता मंदिर,मां चमुंडा देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed