फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Scuffle breaks out over changing songs on the DJ; wedding rituals halted.

Rampur News: डीजे पर गाना बदलने को लेकर मारपीट, शादी की रस्में रुकीं

Fri, 19 Jun 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Scuffle breaks out over changing songs on the DJ; wedding rituals halted.
शाहबाद। बरात चढ़त के दौरान डीजे पर गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के भाइयों और डीजे संचालक के बीच मारपीट हो गई। घटना में दूल्हे के तीन भाई घायल हो गए। इसके बाद जयमाला समेत शादी की सभी रस्में रोक दी गईं।
विज्ञापन

जयतोली गांव में आयोजित विवाह समारोह में मुरादाबाद के सिरसवां दोराहे से बृहस्पतिवार को बरात आई थी। शाम करीब 5:30 बजे दूल्हे के बड़े भाई रवि ने डीजे संचालक से गाना बदलने को कहा। आरोप है कि संचालक ने रात की दूसरी बुकिंग का हवाला देते हुए इंकार कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

मारपीट में दूल्हे के भाई रवि, कार्तिक और चचेरे भाई योगेश घायल हो गए। इनमें रवि को अधिक चोटें आई हैं। रवि का कहना है कि डीजे संचालक की गिरफ्तारी तक वे शादी की कोई रस्म नहीं होने देंगे। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed