{"_id":"694ef470b6135c99910d7b34","slug":"scissors-pierced-the-stomach-while-playing-child-died-rampur-news-c-282-1-smbd1029-160805-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेलते समय पेट में घुसी कैंची, बच्चे की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेलते समय पेट में घुसी कैंची, बच्चे की जान गई
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। नाना के घर आए छह वर्षीय मासूम की पेट में कैंची घुस जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला रजा पार्क निवासी अशरफ की पुत्री फरीदा अपने छह वर्षीय पुत्र अरहम के साथ मुरादाबाद जिले के भोजपुर पीपलसाना क्षेत्र से अपने मायके आई थी। घर में कूंडे के त्योहार की तैयारियां चल रही थीं।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह अरहम मोहल्ले के बच्चों के साथ पास की दुकान से चिप्स का पैकेट लेकर घर लौटा। पैकेट काटने के लिए उसने घर में रखी कैंची उठा ली और खेलते हुए दौड़ने लगा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। गिरते समय कैंची सीधे उसके पेट में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत बाजपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को गंभीर बताते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान अरहम की मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां फरीदा और नाना का रो-रोकर बुरा हाल है। त्योहार की तैयारियों से सजा घर पल भर में मातम में बदल गया और पूरा माहौल गमगीन हो गया।