फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   scame in cooprative bank

जिला सहकारी बैंक की राजद्वारा शाखा में भी सामने आया घपला, एक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
scame in cooprative bank
रामपुर। जिला सहकारी बैंक की पटवाई शाखा के बाद अब राजद्वारा शाखा में भी लाखों रुपये का गबन करने की बात सामने आई है। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने जांच शुरू की। जांच के बाद सचिव ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। इससे पहले पटवाई वाले मामले में दो शाखा प्रबंधकों समेत पांच निलंबित किए गए थे।
विज्ञापन

मामला जिला सहकारी बैंक की राजद्वारा शाखा का है। सरकार की ओर से वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन दी जाती है। इस योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में लगातार पेंशन की धनराशि आ रही थी। लाभार्थियों का खाता जिला सहकारी बैंक की राजद्वारा शाखा में था। इन लाभार्थियों में से कई लोगों की मौत हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी पेंशन मिलने का सिलसिला जारी था। हालांकि, बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसकी जानकारी थी कि कई लाभार्थियों की मौत हो चुकी है। ऐसे में बैंक के ही कुछ कर्मचारियों ने साजबाज कर विभिन्न खाताधारकों के बैंक फार्म के फोटो ही बदल दिए। इस तरह दूसरी महिलाओं के जरिये करीब पौने तीन लाख रुपये निकाल लिए। जिला सहकारी बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक शिवम शिवहरे बैंक ने ही एक कर्मचारी को महिला को लेकर आते हुए देखा था, जिसके बाद उन्हें शक हुआ। पड़ताल की तो पूरा माजरा सामने आया। उन्होंने उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। जब यह मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा, तो बैंक सचिव ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए। मामले की जांच तत्कालीन उप महाप्रबंधक अजय कुमार को दी गई। प्रारंभिक जांच में गबन मिलने के बाद अब इस मामले में बैंक सचिव ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद सैफ को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed