फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sbi theft issue

एसबीआई से 20 लाख रुपये चोरी मामला : बिना वेरीफिकेशन के निजी तौर पर रखा गया एक युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
sbi theft issue
रामपुर। मिलक की स्टेट बैंक शाखा से दिनदहाड़े 20 लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बैंक प्रबंधन द्वारा एक व्यक्ति को निजी तौर पर बिना पुलिस वेरीफिकेशन के रखे जाने की बात भी सामने आई है। वहीं, पुलिस ने गबन के एंगल पर भी जांच करते हुए बैंक प्रबंधन से धनराशि का हिसाब-किताब मांगा है।
विज्ञापन

गुरुवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मिलक शाखा से एटीएम में डालने के लिए रखे गए बीस लाख रुपये दिनदहाड़े चोरी हो गए थे। चोरी की इस घटना में प्रारंभिक पुलिस जांच में ही बैंक कर्मियों की कार्यशैली और लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस जांच में यह भी बात सामने आई है कि एक व्यक्ति को निजी तौर पर बैंक में काम करने के लिए रख लिया गया था। इस व्यक्ति को बैंक में रखने से पहले उसका पुलिस वेरीफिकेशन भी नहीं कराया गया। बीस लाख रुपये की रकम चोरी होने से पहले सीसीटीवी फुटेज में यह व्यक्ति भी उस संदूक के आसपास दिखाई दिया है, जिससे रुपये चोरी हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस चोरी हुई रकम को गबन से भी जोड़ कर जांच कर रही है। जिसके लिए बैंक प्रबंधन से हिसाब-किताब भी मांगा गया है। बैंक से बीस लाख रुपये की रकम चोरी होने की सूचना भी पुलिस के अनुसार बैंक प्रबंधन द्वारा काफी देर से दी गई। जो घटना का समय बैंक स्टाफ द्वारा बताया गया उसके बाद पुलिस रूटीन राउंड चेकिंग के लिए भी बैंक पहुंची थी और बैंक स्टाफ से बात की थी। लेकिन, इस दौरान भी बैंक स्टाफ द्वारा पुलिस को चोरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed