{"_id":"5b0da1a84f1c1ba76e8b53e4","slug":"sarvmangal-kamna-yag-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वमंगल कामना को किया यज्ञ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वमंगल कामना को किया यज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 30 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
यज्ञ करते मंगलमय परिवार के सदस्य। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलमय परिवार की ओर से सर्वमंगल कामना के लिए यज्ञ किया गया। परिवार के सदस्यों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण व शांति की कामना की।
इसके बाद स्वयं को जानो विषय पर आध्यात्मिक चर्चा हुई। जिसमें अध्यक्ष केके भार्गव ने कहा कि हमें दूसरों के गुणों को देखना चाहिए, इससे हमारी सोच पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। श्याम गुप्ता ने कहा कि हमें प्रत्येक कार्य ईश्वर को साक्षी मानकर करना चाहिए, जिससे गलत कार्य स्वत: नहीं होगा।
संगठन के संयोजक मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि स्वयं को जानने के लिए कथा व सत्संगों में शामिल होना चाहिए। कथा श्रवण से मनुष्य को सही व गलत का बोध होता है। इस अवसर पर रविन्द्र मिश्रा, अरुण अग्रवाल, वरुण कपूर, संगीता अग्रवाल, मिथलेश आदि रहे।