{"_id":"5f04b6d38ebc3e431314ad61","slug":"sanctification-of-collectorate-continues-will-still-be-closed-today-rampur-news-mbd355069637","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट का सैनिटाइजेशन जारी, आज भी रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट का सैनिटाइजेशन जारी, आज भी रहेगा बंद
विज्ञापन
रामपुर। कलक्ट्रेट के दो कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर कलक्ट्रेट परिसर को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही ढाई सौ मीटर दायरे को बफर जोन और पांच सौ मीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिस कारण कचहरी और पुलिस कार्यालय भी बंद है। कलक्ट्रेट परिसर बुधवार को भी बंद रहेगा।
जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। गांव-तहसीलों से लेकर शहर तक फैला कोरोना वायरस अब डीएम आवास और कलक्ट्रेट-कचहरी तक पहुंच गया है। डीएम आवास के तीन कर्मियों के साथ ही कचहरी का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और विकास भवन स्थित डूडा कार्यालय का एक संविदा कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद से ही कलक्ट्रेट परिसर, कचहरी, पुलिस कार्यालय और विकास भवन को सील कर दिया गया है। कलक्ट्रेट परिसर के ढाई सौ मीटर परिधि के क्षेत्र को बफर जोन और पांच सौ मीटर परिधि के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर, कचहरी परिसर को सैनेटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही विकास भवन को भी सील कर सैनेटाइज किया जा रहा है। मंगलवार को पूरे दिन हुई बारिश के कारण सैनेटाइजेशन का कार्य प्रभावित हुआ। वहीं, कलक्ट्रेट परिसर बुधवार को भी बंद रहेगा। इस दौरान फरियादियों के लिए एक पेटी लगा दी गई है, जबकि शिकायतकर्ता आईजीआरएस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कलक्ट्रेट परिसर बुधवार को भी बंद रहेगा। कलक्ट्रेट कर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण इसे सील कर सैनेटाइज किया जा रहा है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर कर सकते हैं। साथ ही कलक्ट्रेट के गेट पर एक शिकायत पेटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
- आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी