{"_id":"620e8f182951fd20854701d4","slug":"sambhal-coradabad-will-be-lighted-from-electric-of-rampur-rampur-news-mbd419163681","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर की बिजली से जगमग होंगे संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली जिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर की बिजली से जगमग होंगे संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली जिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मिलक क्षेत्र के खमरिया गांव में बन रहे 765 केवीए बिजलीघर से दो माह में बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे रामपुर समेत मंडल के पांच जिलों को आपूर्ति होगी।
2019 में मिलक क्षेत्र के खमरिया गांव में 765 केवीए का बिजलीघर मंजूर किया गया था। 19 हेक्टेयर जमीन में बनने वाले इस बिजलीघर के निर्माण पर 1267 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गैस इंसुलेटेड सिस्टम तकनीक पर बनने वाले इस बिजलीघर का सितंबर 2021 में इसका निर्माण पूरा होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण और चुनाव आचार संहिता के चलते बिजलीघर का निर्माण समय पर पूरा नहीं हो सकता। पावर ग्रिड कारपोरेशन ने पश्चिमांचल के इस सबसे बड़े बिजलीघर द्वारा अप्रैल 2022 से आपूर्ति दिए जाने की संभावना है।
उत्पादन शुरू होने के बाद इस बिजलीघर से रामपुर के अलावा संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली जनपद के लोगों को बिजली आपूर्ति मिलेगी। इन जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। बिजलीघर का करीब 85 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष 15 फीसदी कार्य अप्रैल 2022 तक पूरा हो जाएगा। इस बिजलीघर से जनपद के ही शंकरपुर बिजलीघर के लिए साढ़े आठ किमी और संभल के बिजलीघर से जोड़ने के लिए 75 किमी दूरी की बिजली लाइनों का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अमरोहा, मुरादाबाद, सीबी गंज की लाइनें पहले से ही तैयार हैं।