फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sain palki in rampur

मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा...

Fri, 01 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
sain palki in rampur
नगर में साईं भक्तों की ओर से भव्य साईं पालकी का आयोजन किया गया। बाबा की पालकी थामे श्रद्धालु भक्ति भाव से जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बैंड पर बज रहे साईं भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे। नगर स्थित पशुपतिनाथ खारी कुआं शिव मंदिर से साईं बाबा की पालकी निकाली गई।
विज्ञापन



मंदिर में सुबह पांच बजे पहले साईं बाबा का शाही स्नान कराया गया। सुबह करीब दस बजे बाबा की पालकी मंदिर से निकली। साईं पालकी जैन इंटर कालेज, कैथवाली मस्जिद, जैन मंदिर, पाखड़ का पेड़ से होते हुए दोबारा मंदिर तक पहुंची। पालकी के दौरान बाबा के सुंदर भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन



इसमें दीवाना तेरा आया बाबा, हम बाबा वाले हैं, मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए, तेरे सहारे ही मेरा परिवार है आदि भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर थिरकते रहे। बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा साईं पालकी का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तो जलपान भी कराया गया। इस दौरान संजय सक्सेना, सुनील सक्सेना, अमरीश चौरसिया, नीरज, सचिन, नीशू, जयराज, अजय, अशोक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed