फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sabad kirtan in grurdawara

गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में हुए सबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
sabad kirtan in grurdawara
रामपुर। गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के ज्योति जोत दिवस एवं संत भाई जी बाबा की सालाना मीठी याद समारोह मनाया गया। जिसमें रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जो बोले सो निहाल और सत श्रीअकाल के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में पहुंचना शुरु कर दिया था। सुबह चार बजे से मंजी साहिब की सेवा हुई। जिसमें आसपास के काफी पुरुष एवं महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। मंजी साहिब को स्नान कराकर सेवा की गई तथा उपस्थित संगत ने दर्शन किए। अरदास उपरांत प्रसाद और फल का वितरण किया गया। इसके बाद श्री नितनेम साहिब ,श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। भाई बलदेव सिंह बुलंदपुरी जालंधर के रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन द्वारा संगत को निहाल कर दिया। सुबह 10 बजे अरदास होकर प्रसाद का वितरण हुआ। नाम सिमरन जनता एवं हजूरी रागी जत्था द्वारा दोपहर 12 बजे तक शबद-कीर्तन किया। इसके बाद फिर से रागी जत्था भाई बलदेव सिंह बुलंदपुरी द्वारा शबद- कीर्तन किया गया। करीब डेढ़ बजे तक चले दरबार में हुए शबद-कीर्तन को सुनकर संगत निहाल हो गई। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने स्थानीय एवं दूर-दराज से आई संगत का धन्यवाद किया और गुरु नानक देव जी एवं संत भाई जी बाबा जी के इतिहास पर प्रकाश डाला। रागी जत्था भाई बलदेव सिंह का भी सम्मान किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य, सेक्रेटरी जो यह संसार छोड़कर चले गए हैं। उनकी सेवाओं को याद किया गया। करोना महामारी में संसार छोड़कर गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह वाधवा , गुरचरण सिंह आहूजा, भूपेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, सुरेंद्र सिंह चावला, महेंद्र सिंह गोल्डी, हरीश अरोड़ा, हरपाल सिंह, राधे श्याम अरोरा, रविंदर सिंह टोनी , पपिन्दर सिंह, अमरजीत सिंह, जसमीत सिंह विकी, गुलशन अरोड़ा, गुरजीत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह लकी, धनवंत सिंह , प्रेम अरोड़ा, गुरदेव सिंह , सतपाल सिंह गुरुद्वारा साहिब के समस्त ग्रंथी और सेवादार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed