फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rush in roadways bus on holi festival

यात्रियों की संख्या बढ़ने से बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
rush in roadways bus on holi festival
रामपुर। होली के त्योहार से यात्रियों का दबाव बढ़ने के साथ ही रोडवेज की बस सेवा लड़खड़ाने लगी है। यात्रियों को बरेली और लखनऊ रूट पर बसों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों का संचालन निर्धारित टाइम टेबल से किया जा रहा है। इसके बावजूद बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं मुरादाबाद और दिल्ली की ओर जा रही बसों में सीटें खाली नजर आई।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने गृह जनपद जाते हैं। जिससे ट्रेन के साथ-साथ रोडवेज बसों में भी भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों की इस भीड़ को मुनाफे में बदलने के लिए परिवहन विभाग ने भी काम करना भी शुरू कर दिया है। इसके लिए जहां एक ओर डिपो से संचालित होने वाली बसों को अधिक यात्रियों के हिसाब से हल्द्वानी, दिल्ली, बरेली और अन्य रूटों के लिए निर्धारित किया गया है तो वहीं कर्मचारी बिना अवकाश काम करें, जिससे अधिक बसों का संचालन कर अधिक मुनाफा हो सके इसके लिए कर्मियों के लिए होली प्रोत्साहन योजना शुरू कर दी गई है। इसके बावजूद भी बुधवार को बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed