{"_id":"62338ad356561b4f1c30734b","slug":"rush-in-roadways-bus-in-holi-rampur-news-mbd4219024183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों पर उमड़ी भीड़, दिल्ली-बरेली रूट पर बढ़ाई गईं बसें-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों पर उमड़ी भीड़, दिल्ली-बरेली रूट पर बढ़ाई गईं बसें-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। होली के त्योहार पर घर जाने को लेकर रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामपुर डिपो प्रशासन को भी दिल्ली-बरेली रूट पर बसों की संख्या बढ़ानी पड़ी। इसके साथ ही अन्य डिपो की बसें जो डिपो के बाहर से ही सवारी बैठाकर ले जा रहीं थीं, उन पर भी सख्ती की गई और बसों को अधिक से अधिक डिपो के अंदर लाया गया। जिसके बाद यात्रियों को राहत मिली।
होली के त्योहार से एक दिन पहले बड़ी संख्या में लोग घरों के लिए निकले। बुधवार को डिपो पर यात्रियों की भीड़ और अन्य डिपो की बसों के अंदर न आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग ने होली के मद्देनजर डिपो से संचालित होने वाली 71 बसों को रूट के हिसाब संचालित किया। जिसमें अधिक यात्रियों के हिसाब से हल्द्वानी, दिल्ली, बरेली और अन्य रूटों के लिए बसों की संख्या को निर्धारित किया गया तो वहीं कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई। इसके बाबजूद भी बुधवार को बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी परेशानी को देखते हुए एआरएम ने पांच कर्मियों की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई जो कि अन्य डिपो की बसों को बाहर से सवारी नहीं बैठाने दे रहे थे और बस को डिपो को अंदर ला रहे थे। इसके साथ ही दिल्ली-बरेली रूट पर दस बसों को और बढ़ाया गया। कई यात्री तो ऐसे थे जो मुरादाबाद की ओर से तो कुछ हल्द्वानी की ओर से बस में खड़े होकर आ रहे थे और उन्हें रामपुर पहुंचकर सीट मिली।