फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rush in market for holi

होली पर बाजार में चहल-पहल, अबीर-गुलाल और पिचकारी की धूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
rush in market for holi
रामपुर। होली का जश्न मनाने के लिए अबीर-गुलाल, पिचकारी, अबीर गुलाल और रंगों से बाजार सज गए हैं। शहर के मुख्य बाजारों में सुबह ही दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने मनपसंद पिचकारी, टोपी व मुखौटे की खरीदारी की तो रंग, अबीर, पिचकारी, टोपी सहित मुखौटों की खूब बिक्री हुई। त्योहार पर हर्बल गुलाल की मांग अधिक रही। लोग केमिकलयुक्त रंगों से परहेज कर रहे हैं। पिचकारी 50 रुपये से 300 रुपये, खिलौने वाली प्लास्टिक की पिचकारी बाजार में खूब बिकीं। बाजार में मिसाइल पिचकारी, ड्रैगन, छोटा भीम, डोरेमोन और टैंक, गन, बैग, बैलून पिचकारी छोटे बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा गुलाल वाला सिलेंडर की खूब पसंद किया जा रहा है। इस बार बाजार में कलर बम भी आया है। जिससे अलग अलग रंग का गुलाल उड़ता है। साथ ही कई अलग अलग पाइप में लगे रंगीन गुब्बारे बाजार में आए हैं, जिनसे एक साथ बहुत सारे गुब्बारे तैयार हो जाएंगे। बाजार में यह मैजिक बैलून के नाम से मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में रेडीमेड कपड़ों के ब्रांडेड शोरुम के अलावा दुकानों पर भी ग्राहकों की दिनभर भीड़ लगी रही। महिलाओं ने प्लाजो सूट खरीदा तो पुरुषों ने कुर्ता-पायाजामा खरीदा। युवाओं का झुकाब जींस और टी-शर्ट की तरह रहा। शौकत अली मार्ग, जौहर अली मार्ग, ज्वालानगर, राजद्वारा, मिस्टनगंज, पुराना गंज, रेलवे स्टेशन रोड, गुरुद्वारा रोड, राधा रोड, बाजार नसरुल्ला खां में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। युवक-युवतियों, महिलाओं और पुरुषों को आकर्षित करने के लिए नई वैराइटी के साथ ऑफरों की भरमार है। शो-रूमों से लेकर फुटपाथों तक पर जूतों-सैंडिलों की दुकानें लगी हैं। इनके खरीदार आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed