{"_id":"60c4e9ad8ebc3e23ce2218a6","slug":"runa-judwna-road-metling-work-started-rampur-news-sml3734067106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुना-जुंडवा सड़क की टारिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुना-जुंडवा सड़क की टारिंग का काम शुरू
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग दलाश उपमंडल के तहत रुना-जुंडवा सड़क की टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। सड़क की टारिंग होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस कार्य के चलते मार्ग पर 11 जून से 18 जून तक वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। यह आदेश एसडीएम आनी चेत सिंह ने जारी किए हैं। मार्ग बाधित होने से वाहनों की आवाजाही वाया निगाली कैंची होकर होगी।
लोक निर्माण विभाग के जेई हिमांशु कटोच ने कहा कि टारिंग कार्य जल्द पूरा करने का विभाग ने लक्ष्य रखा है। नाबार्ड के तहत कुछ सालों पहले बनकर तैयार रुना-जुंडवा की साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क में दूसरी स्टेज का काम चला हुआ है।
इसमें 3.26 करोड़ रुपये की लागत से नालियां बनाने, कलवर्ट डालने, रेलिंग लगाने, सुरक्षा दीवारें, डंगे लगाने और सड़क को पक्का करने के कार्य किए जा रहे हैं। यह कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। इस सड़क के बनने के बाद आनी से दलाश के बीच की दूरी घटकर करीब 13 किलोमीटर रह गई है।