{"_id":"487b435ccc49fa1deb2ceaf2c3b040a3","slug":"rss-saykil-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस ने युवा संकल्प साइकिल यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस ने युवा संकल्प साइकिल यात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवा संकल्प देव दर्शन साइकिल यात्रा निकाली गई। स्वयंसेवकों ने साइकिल से नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और मठों का भ्रमण कर दर्शन किए। कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। देव दर्शन साइकिल यात्रा की शुरुआत राधा रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से की गई।
यात्रा को जिला प्रचारक रामशंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा, कृष्णा मंदिर, साईं मंदिर, शिव मंदिर पनवड़िया, पातालेश्वर महादेव शिव मंदिर भमरौआ समेत कई मंदिरों तक पहुंची। स्वयंसेवकों ने मंदिर में जाकर दर्शन किए। कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया।
जिला प्रचारक रामशंकर ने कहा कि संघ की ओर से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जोकि युवाओं को देश की संस्कृति की ओर आकर्षित कराते हैं। इस दौरान योगेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, रवि कुमार, भारत भूषण, अमरनाथ वाल्मीकि, विनीत कुमार, शुभम, अनुज सक्सेना, विशेष कुमार, सोमपाल सिंह, रामबहादुर, रंजीत, सचिन रहे।