{"_id":"583893194f1c1b313513c545","slug":"route-diversion000","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में रहेगा रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में रहेगा रूट डायवर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपी और डीएम दिशा-निर्देश देते हुए। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर शहर में हल्के और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा। साथ ही कई जगहों पर पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन के कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो। इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं।
भारी वाहनों को बाईपास से सीधे निकाला जाएगा। जब तक मुख्यमंत्री शहर में रहेंगे, वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। बिलासपुर से आने वाले वाहन व सभा स्थल पर आने वाले सभी वाहनों को जौहर अस्पताल की पुलिया खौद पर होते हुए उर्दू गेट के पास बने मैदान में रोका जाएगा। स्वार व टांडा की ओर से आने वाले यहीं पर रोक जाएगा। स्वार व टांडा से आने वाले भारी वाहनों को खौद चौराहे से जौहर अस्पताल की पुलिया पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बिलासपुर से आने वाले सभी वाहनों को दुर्गनगला बाईपास पास भेजा जाएगा। बरेली से आने वाले सारे वाहन कोसी बाईपास से निकलेंगे। वहीं मिलक व शाहबाद से सभा स्थल की ओर आने वाले वाहनों को कोसी पुल बाईपास से आश्रम पद्धति स्कूल के सामने होते हुए भारी वाहनों को रामलीला इंटर कालेज के सामने व हल्के वाहनों को रजा इंटर कालेज में रोका जाएगा।
विज्ञापन